Definition of Case Study in Hindi

केस स्टडी एक तरह की शोध पद्धति या तकनीक है जिसमे  एक व्यक्ति, समूह, घटना , समुदाय या किसी अन्य  विषय के बारे में गहराई से विस्तृत रूप में गहन जांच और  अध्ययन किया जाता है |  इसका उपयोग आमतौर पर स्वास्थ्य और सामाजिक विज्ञान में किया जाता है |

आमतौर पर, डेटा विभिन्न स्रोतों से एकत्र किए जाते हैं जिसके लिए कई अलग-अलग तरीकों (जैसे अवलोकन और साक्षात्कार) का उपयोग  किया जा सकता है | केस स्टडी एक शोधकर्ता को किसी एक जटिल और व्यापक विषय की अधिक से अधिक विस्तार से जांच करने की अनुमति देती है |

Objectives of Case Study in Hindi


एक केस स्टडी के उद्देश्यों को निम्न में वर्गीकृत किया जा सकता है:

  • खोजपूर्ण उद्देश्य:  किसी जांच मैं सहायता के लिए डाटा को खोजना |

  • वर्णनात्मक उद्देश्य: किसी विशेष मामले को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना |

  • व्याख्यात्मक उद्देश्य: मामले की व्याख्या को सुविधाजनक बनाना ।


Types of Case Study in Hindi


केस स्टडीज विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं :

केस स्टडी के उद्देश्य के आधार पर

व्याख्यात्मक केस स्टडी  : व्याख्यात्मक केस स्टडी का मुख्य उद्देश्य  किसी  प्रश्न या एक घटना के लिए एक स्पष्टीकरण प्रदान करना  होता है | उदाहरण के लिए बीसवीं सदी में जब कारों का प्रचलन शुरू हुआ और इसके साथ-साथ कार  घटनाएं बढ़ने लगी कार दुर्घटनाएं बड़ने लगी तो विभिन्न कार कंपनियों ने केस स्टडी के माध्यम से इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की |  इसी केस स्टडी के बाद यह पता चला कि ज्यादातर कार  दुर्घटनाएं ब्रेक फेल हो जाने के कारण होती है | इसके बाद से कारों के ब्रेक को  लगातार बेहतर बनाया गया है | इसके अतिरिक्त सीट बेल्ट एवं एयरबैग्स  जैसे अन्य सुविधाएं लगाई गई |

खोजपूर्ण केस स्टडी : खोजपूर्ण केस स्टडी  आमतौर पर एक औपचारिक, बड़े पैमाने पर  होने वाले  अनुसंधान परियोजना के पहले किया जाता है | इसका लक्ष्य इस बात का जांच करना है कि  किसी विषयवस्तु पर और अधिक जांच करने की आवश्यकता है या नहीं |

एकाधिक-केस स्टडी : एकाधिक-केस स्टडी में भूतकाल में किए गए बहुत से केस स्टडीज के परिणामों  का उपयोग करके नए केस स्टडी के लिए जानकारी इकट्ठा किया जाता है |

केस स्टडी के विषय वस्तु के आधार पर

व्यक्ति - इस प्रकार का अध्ययन एक व्यक्ति विशेष पर केंद्रित होता है।   इस प्रकार के  केस स्टडी का एक बहुत अच्छा उदाहरण अमेरिका के एक बच्ची जैनी की कहानी से मिल सकता है | जैनी  एक 13 साल की लड़की थी जिसके पिता के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी इसलिए वह उसे एक कमरे में बंद करके रखते थे और उससे ना ही अच्छे से खाना पीना मिलता था और ना ही उसकी कोई देखभाल करता था | जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने जैनी को बाल विशाल  विशेषज्ञों को सौंप दिया जिसके बाद उन्होंने उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाने के लिए उस पर शोध करना शुरू कर दिया |

समूह - इस प्रकार का अध्ययन लोगों के एक समूह पर केंद्रित होता  है। इस प्रकार के केस स्टडी का एक उदाहरण पेरू और ब्राजील के वर्षावनों के आदिवासि जनजातियाँ  पर चल रहे शोध को माना जा सकता । इन जनजातियों को कभी कोई आधुनिक  मानव से किसी भी प्रकार का कोई  संपर्क नहीं बनाया। इसलिए, उनका अध्ययन करने में शोधकर्ता बहुत  रुचि रखतें  है।

स्थान - इस प्रकार के केस स्टडी में किसी विशेष स्थान के बारे में अध्ययन किया जाता है | उदाहरण के लिए उत्तरी रसिया का शहर साइबेरिया बहुत सी केस स्टडीओं का विषय वस्तु रह चुका है |

संगठन / कंपनी - इस प्रकार का अध्ययन एक व्यवसाय या एक संगठन पर केंद्रित होता  है। इसमें उन लोगों को शामिल किया जा सकता है जो कंपनी के लिए काम करते हैं, या एक घटना जो संगठन में हुई थी।

घटना - इस प्रकार का अध्ययन एक घटना पर केंद्रित होता है, चाहे वह सांस्कृतिक हो या सामाजिक, और यह उन लोगों को कैसे प्रभावित करता है जो इससे प्रभावित होते हैं।

Planning A Case Study in Hindi


अगर आपका मन भी किसी प्रकार की केस स्टडी को करने का कर रहा है तो  आप को सबसे पहले उस केस स्टडी के बारे में थोड़ी सी प्लानिंग करनी पड़ेगी |  इसमें निम्नलिखित स्टेप शामिल है :

एक विषय का चयन : सबसे पहले आपको केस स्टडी के लिए एक विषय का चुनाव करना पड़ेगा |  आपको ऐसे विषय का चुनाव करना चाहिए जो आपको दिलचस्प लगे और जिसमें आपकी रुचि हो |  इसके अतिरिक्त आपको पहले से ही उस विषय के बारे में  कुछ समझ होनी चाहिए , क्योंकि तब आप विषय से सम्बंधित मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे |

आपके दर्शक कौन हैं? आपके लिए जानना जरूरी है कि आप उस केस स्टडी को किसको प्रस्तुत करने वाले हैं | दूसरे  शब्दों में वह कौन है जो उस केस स्टडी को उपयोग में लाएगा | अगर आपका केस स्टडी पेशेवरों के लिए है तो उसका उसकी शैली  और भाषा ऐसे केस स्टडी  से अलग होगा जो किसी नौसिखिया के लिए हो | आपको  इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या आपके दर्शकों के पास  केस स्टडी को समझने का  बौद्धिक कौशल है |

केस स्टडी का लक्ष्य : आपके केस स्टडी का लक्ष्य क्या है ? क्या आप किसी और को कुछ सीखना चाहते है या अपने लिए जानकारी इकठा  करना चाहतें है |

Developing the Case Study in Hindi


एक बार जब आपके पास आपका विषय होता है, तो अध्ययन शुरू करने और योजना बनाने का समय होता  है। यह प्रक्रिया इस आधार पर भिन्न होगी कि आप किस प्रकार का केस अध्ययन कर रहे हैं।

एक शोधकर्ता को यह पता होना चाहिए कि उसके द्वारा किए गए केस स्टडी किस-किस सवालों का जवाब देंगे और वह अपने केस स्टडी को उन्ही   सवालों के हिसाब से ढाल  कर अपने जनता को प्रस्तुत करें |

Comments

Popular posts from this blog

Antivirus in Hindi

Definition of Cancer in Hindi

Acid in Hindi