Definition of Chemistry in Hindi

Chemistry ( हिंदी में रसायन विज्ञान)  वह विज्ञान है जो पदार्थों के संरचना, गुण, और परिवर्तन और इन प्रक्रियाओं के दौरान  अवशोषित होने वाली ऊर्जा के अध्ययन के लिए समर्पित है। प्रत्येक पदार्थ, चाहे वह प्राकृतिक हो या कृत्रिम,   विभिन्न प्रकार के परमाणुओं से बने होतें है |  इसलिए, रसायन विज्ञान  में  किसी  पुरे के पुरे पदार्थ को पढ़ने के बजाय उन  परमाणुओं के गुणों और उनके संयोजन को नियंत्रित करने वाले कानूनों को पढ़ा जाता है |

इसे  प्राचीन alchemy  का विकसित रूप माना जा सकता है |  रासायनिक विज्ञान इस बात को समझने का प्रयास करता है कोई चीज जैसी है वैसी क्यों है,  ऐसा क्या है जो उन्हें उनके गुणों को प्रदान करता है और किस प्रकार से  पदार्थों का निर्माण और विनाश किया जा सकता है | खाना पकाने, कांच बनाने और धातु विज्ञान सभी रासायनिक प्रक्रियाएं हैं जो सभ्यता की नीव  हैं। 20 वीं शताब्दी  से  रसायन विज्ञान की समझ में नाटकीय प्रगति देखी गई है | समय के साथ 8,000,000 से अधिक विभिन्न रासायनिक पदार्थ, का उत्पादन किया जा चूका  है।  विनाइल, टेफ्लॉन, लिक्विड क्रिस्टल, अर्धचालक और सुपरकंडक्टर रासायनिक विज्ञान  के ही देन  है |

Types of Chemistry in Hindi


आज रासायनिक विज्ञान का क्षेत्र इतना विस्तृत और विशाल हो गया है कि इसे एक विषय रूप में देखा जाना बेमानी है |  रसायन विज्ञान के भीतर कई क्षेत्र  हैं, जो उनके द्वारा किए गए अध्ययन के प्रकार या उनके द्वारा अध्ययन किए गए विषय के अनुसार समूहीकृत हैं  जैसे कि जैविक, अकार्बनिक, भौतिक, विश्लेषणात्मक और औद्योगिक रसायन विज्ञान । रसायन विज्ञान के कुछ मुख्य प्रकार निम्लिखित है :

Analytical chemistry : पृथ्वी पर जाने  वाली अधिकांश सामग्रियां, जैसे लकड़ी, कोयला, खनिज, या वायु, कई अलग-अलग और विशिष्ट पदार्थों के मिश्रण हैं | Analytical chemistry किसी वस्तु में  किसी निश्चित पदार्थ  की वास्तविक मात्रा के  विश्लेषण से सम्बंधित है | उद्धरण के लिए Analytical chemistry  की मदद से पता चला है कि मैग्नेटाइट का 72.3 % भाग लोहे से बना होता है |’

Organic chemistry :  Organic chemistry  सभी प्राकृतिक तत्वों और कार्बनिक (जीवित) ऊतकों के अध्ययन का  काम करती है |  यह स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण  के क्षेत्र में मानव के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए  उपयोगी तकनीकों के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है |

Inorganic chemistry : Inorganic chemistry  रासायनिक प्रतिक्रियाओं से प्राप्त खनिजों और कृत्रिम उत्पादों का अध्ययन करता है।

Biochemistry  : Biochemistry में जीवित जीवों की शारीरिक प्रक्रियाओं  को आणविक संरचना और प्रतिक्रियाशीलता के संदर्भ में समझने का प्रयास किया जाता है | इसके मदद से यह ज्ञात हुआ है की कैंसर तब होता है जब कैंसर पैदा करने वाले अणु, या कार्सिनोजेन्स, न्यूक्लिक एसिड और प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया करते हैं और उनकी सामान्य क्रियाओं में हस्तक्षेप करते हैं।

Physical chemistry  : Physical chemistry रासायनिक प्रणालियों के अध्ययन के लिए भौतिकी के की गति, ऊर्जा, बल, समय, ऊष्मप्रवैगिकी, क्वांटम रसायन विज्ञान, सांख्यिकीय यांत्रिकी, विश्लेषणात्मक गतिकी जैसे सिद्धांतों के अनुप्रयोग से संबंधित है |

Industrial chemistry  : Industrial chemistry का उदेश्य रासायनिक उत्पादों  जैसे ऑक्सीजन, क्लोरीन, अमोनिया और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे बुनियादी रसायनों के  निर्माण के लिए रासायनिक विज्ञानं का उपयोग  करना शामिल है |

रसायन विज्ञान को प्राकृतिक विज्ञान के भीतर केंद्रीय विज्ञान माना जाता है, इसकी सर्वव्यापकता को देखते हुए यह ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों (जैसे जीव विज्ञान, चिकित्सा, फार्मेसी, भूविज्ञान, खगोल विज्ञान और इंजीनियरिंग) में समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक हो  जाता है।  रसायन विज्ञान   ने प्रकृति के सबसे बड़े रहस्यों को उजागर किया है, जैसे कि गैर-जीवित से संरचनात्मक रूप से अलग-अलग जीवित पदार्थ, या  ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया । किस प्रकार एक पौधा कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन और पानी को भोजन में बदलने के लिए सूर्य के प्रकाश का इस्तमाल करता है  इत्यादि सबलों के जबाब इसी विज्ञानं ने दिए है | 

Comments

  1. How to bet on casino in Maryland? - DrMCD
    › casino-in-maryland › casino-in-maryland How to bet on casino in Maryland? How to bet on casino in 전라남도 출장안마 Maryland? How 양산 출장마사지 to bet on casino in Maryland? Which is 경상남도 출장마사지 the best way to 세종특별자치 출장안마 start? 순천 출장샵

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Antivirus in Hindi

Definition of Cancer in Hindi

Acid in Hindi