Definition of Culture in Hindi | Sanskriti in Hindi

Meaning & Definition of Culture in Hindi


Culture  ( हिंदी में संस्कृति ) एक प्रकार का सामाजिक ताना-बाना है जो किसी दिए गए समाज के विभिन्न रूपों और भावों को समाहित करता है। दूसरे शब्दों में संस्कृति लोगों के एक विशेष समूह की विशेषताओं और ज्ञान  को कहतें  है, जिसमें भाषा, धर्म, भोजन, सामाजिक आदतें, संगीत और कला शामिल हैं।

मानवविज्ञानी क्रिस्टीना डी रॉसी के मुताबिक " संस्कृति धर्म, भोजन, हम जो पहनते हैं, उसे कैसे पहनते हैं, हमारी भाषा, विवाह, संगीत, सही या गलत की पहचान  , हम मेज पर कैसे बैठते हैं, हम कैसे आगंतुकों का अभिवादन करते हैं, हम अपने प्रियजनों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, और  लाख अन्य चीजें के मेल से बनती है " |

Characteristics of Culture in Hindi


संस्कृति की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताओं को नीचे उद्धृत किया गया है।

 

  1. संस्कृति सीखी जाती है : संस्कृति जैविक रूप से विरासत में नहीं मिलती ,मनुष्य इसे समाज में रहकर सीखता है | खाना, कपड़े पहनना, चलना, व्यवहार करना, पढ़ना सभी मनुष्य जन्म लेने के बाद ही सीखता है |


 

  1. संस्कृति सामाजिक है : संस्कृति सामाजिक संपर्क के माध्यम से विकसित होता है | यह किसी समाज के सभी मनुष्यों द्वारा साझा किया जाता है | हर समाज की अपनी संस्कृति और व्यवहार करने के तरीके होते हैं।


 

  1. संस्कृति साझा की जाती है : रीति-रिवाज, परंपराएं, मूल्य, विश्वास सभी मनुष्यों द्वारा साझा किए जाते हैं। इन मान्यताओं और प्रथाओं को सभी समान रूप से अपनाते हैं |


संस्कृति तेजी से विकसित होते रहता है : संस्कृति महीने या एक साल में नहीं बनती | यह हज़ारों सालों की आदर्शों और मूल्यों से बनती है और समय के साह बदलते रहती है |

Categories of Culture in Hindi


संस्कृति को  मोटे तौर पर दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है |  प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और कला जैसे संस्कृति के प्रत्यक्ष भाग को  भौतिक संस्कृति  में शामिल  किया जाता  है, जबकि सामाजिक संगठन के सिद्धांतों ,  पौराणिक कथाओं, दर्शन, साहित्य  जैसे संस्कृति के अप्रत्यक्ष भाग को   अमूर्त सांस्कृतिक विरासत  में शामिल  किया जाता  है |

Importance of Culture in Hindi


सांस्कृतिक सार्वभौमिकता सभी मानव समाजों में पाई जाती है | संस्कृति एक समाज का केंद्र है और संस्कृति के बिना कोई भी समाज मौजूद नहीं हो सकता है। यह मनुष्य और जानवरों के बीच मुख्य अंतर है। यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक प्रसारित एक धरोहर है।

Comments

Popular posts from this blog

Definition and Notes of Biodiversity in Hindi

Definition of Capital in Hindi